अकीदत और एहतराम के साथ निकला चादर शरीफ का जुलूस, उमड़ा जनसैलाब

The procession of the *Chadar Sharif* set out with deep reverence and respect, drawing a massive multitude.

रतलाम। शहर के सुप्रसिद्ध सूफी संत शहंशाह-ए-रतलाम हजरत सय्यद दादा गुलाब शाह वाली चिश्ती (र.अ.) के सालाना उर्स के अवसर पर आज सोमवार को चादर शरीफ का भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंदों ने शिरकत कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई।

​भूट्टा बाजार से हुआ आगाज

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 3 बजे भूट्टा बाजार स्थित ‘छोटे शहजादा गादी शरीफ’ से चादर शरीफ का जुलूस गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। जुलूस में शामिल लोग हाथों में चादर लिए और सूफी कलाम पढ़ते हुए चल रहे थे। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यह जुलूस आस्ताने औलिया पहुँचा।

The procession of the *Chadar Sharif* set out with deep reverence and respect, drawing a massive multitude.

मुल्क की अमन-चैन के लिए हुई दुआ

आस्ताने औलिया पहुँचने के बाद मुख्य मजार शरीफ पर मखमली चादर और फूल पेश किए गए। इस दौरान विशेष दुआ का आयोजन हुआ, जिसमें शहर और मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे और खुशहाली के लिए बारगाह-ए-इलाही में हाथ फैलाए गए।

जायरीनों का रहा उत्साह

​उर्स को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखा गया। जुलूस के मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन समिति ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और जायरीनों का आभार व्यक्त किया है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!