
भोपाल:
मध्य प्रदेश के मंत्री नागर सिंह चौहान को लेकर एक महिला (रश्मि) के दावों से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महिला ने वीडियो जारी करके यह गंभीर दावा किया है कि वह पिछले करीब 20 साल से मंत्री के साथ रिश्ते में हैं और वह 18 साल की उम्र से उनके साथ हैं।
इस मामले में महिला ने न केवल मंत्री जी पर बल्कि मंत्री की पत्नी और बीजेपी सांसद अनीता चौहान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इस विवाद के सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वीडियो में महिला और सांसद अनीता चौहान के बीच चैट और विवाद के पहलू भी सामने आए हैं।
