सैलाना से पैदल चलकर रतलाम पहुंचे एकलव्य स्कूल के छात्र, कलेक्टर कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे; बोले- ‘कलेक्टर साहब से ही मिलेंगे’


​रतलाम।
सैलाना स्थित एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल और छात्रावास की अव्यवस्थाओं तथा मूलभूत समस्याओं से परेशान होकर बड़ी संख्या में छात्र पैदल मार्च निकालते हुए रतलाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। लगभग 20 से अधिक किलोमीटर का सफर पैदल तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्रों का कहना है कि वे अपनी समस्याएं सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष ही रखेंगे।


​कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुंचते ही छात्र वहीं जमीन पर बैठ गए। जब प्रशासन के अन्य अधिकारी छात्रों की समस्याएं सुनने और उनसे ज्ञापन लेने पहुंचे, तो छात्रों ने स्पष्ट मना कर दिया। छात्रों का साफ रुख था कि वे केवल कलेक्टर से ही मिलकर अपनी बात कहेंगे।


​क्या हैं मुख्य मांगें और समस्याएं?


​छात्रों के अनुसार, छात्रावास और स्कूल में लंबे समय से विभिन्न बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं, जिनसे उनकी पढ़ाई और रहने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बार-बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला, तो उन्हें मजबूरन पैदल चलकर रतलाम आना पड़ा।


​परिसर में तनाव का माहौल, समझाइश जारी


​छात्रों के कलेक्ट्रेट परिसर में ही बैठकर अड़ जाने के बाद प्रशासनिक अमला मुस्तैद हो गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने छात्रों को समझाने और उनकी मांगों का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया,

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!