
रतलाम। शहर की प्रतिष्ठित संस्था श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष और मप्र-छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
16 वर्षों तक दीं निस्वार्थ सेवाएँ
स्व. गुरनाम सिंह डंग पिछले 16 वर्षों से श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे। उनके कुशल नेतृत्व में समिति द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों ने नई ऊंचाइयों को छुआ और निरंतर प्रगति की। समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
आज दोपहर निकलेगी अंतिम यात्रा
स्व. डंग अपने पीछे एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे अंकित डंग व अर्पित डंग और एक बेटी सोनल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा आज बुधवार, 8 अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे राज गार्डन के सामने, बरबड़ रोड स्थित उनके निवास स्थान से निकलेगी। अंतिम संस्कार भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
सम्मान में शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद
उनके सम्मान और शोक स्वरूप, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी एवं श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में आज बुधवार, 8 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है।
