
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक जिला भाजपा कार्यालय पैलेस रोड पर आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष श्री नंदकिशोर पवार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विचारधारा के सम्मान पर जोरदार अभिनंदन
बैठक के दौरान विशेष रूप से भाजपा पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विशाल शर्मा का अभिनंदन किया गया। हाल ही में स्वातंत्र्य वीर सावरकर जी पर एक कांग्रेस पार्षद द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में विशाल शर्मा ने संबंधित थाने पर धरना देकर FIR दर्ज कराई थी। उनकी इस सक्रियता और महापुरुषों के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार ने उन्हें दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया।
संगठन कार्यों की समीक्षा और आगामी योजना
बैठक के एजेंडे पर चर्चा करते हुए पिछले माह मंडल द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। साथ ही, आगामी माह के लिए संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु एक ठोस कार्य योजना तैयार की गई।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक का कुशल संचालन मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री शुभम चौहान ने किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी, अशोक छाजेड़, राजेंद्र चौहान, कृष्णा सोनी, पार्षद धर्मेंद्र रांका, रंजीत टांक, राजू सोनो, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शीतल चौहान, श्रीमती रानी सोनी, शुभम डागर, साजिद अंसारी, आसिफ अंसारी और गणेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
