रतलाम पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अवैध हथियार के साथ इंदौर के 4 बदमाश गिरफ्तार, टाटा सफारी जप्त


​रतलाम। जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर घेराबंदी कर एक टाटा सफारी कार से चार आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है।


​मुखबिर की सूचना पर ढोढर पुलिस की घेराबंदी


​जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध हथियारों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में एएसपी विवेक कुमार एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में ढोढर चौकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरदार पंजाबी ढाबे के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति वाहन में हथियार लेकर खड़े हैं।


​सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और काले रंग की टाटा सफारी (MP-09-AJ-0090) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।


​इंदौर के रहने वाले हैं चारों आरोपी


​पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से इंदौर के निवासी हैं:
​अतुल पिता श्यामलाल राजनोद (29 वर्ष)
​अभिराज पिता माधवसिंह बघेल (38 वर्ष)
​राहुल पिता जयनारायण सोलंकी (31 वर्ष)
​संजय पिता सुरेश मालवीय (29 वर्ष)
​करीब 20 लाख का मश्रुका जप्त


​पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित सामग्री जप्त की है:


​हथियार: एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस (कीमत लगभग ₹24,000)।
​वाहन: टाटा सफारी कार (कीमत लगभग ₹20,00,000)।
​रिंगनोद थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह हथियार कहाँ से लाए थे और उनके निशाने पर कौन था।


​इनकी रही सराहनीय भूमिका


​इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह, आरक्षक कृष्णपाल सिंह, राधेश्याम, रविंद्र सिंह, शोभाराम शर्मा और नरेंद्र सिंह जगावत की विशेष भूमिका रही।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!