रतलाम: हकीमवाड़ा में गाड़ी खड़ी करने पर खूनी विवाद; घायल नुरुद्दीन ने आरोपियों पर लगाए गंभीर आरोप


​रतलाम। शहर के हकीमवाड़ा क्षेत्र में घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद अब पुलिस थाने तक पहुँच गया है। इस हमले में घायल नुरुद्दीन शेख ने आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। घटना में नुरुद्दीन और उनकी बहन, जो उज्जैन से आई हुई थीं, दोनों जख्मी हुए हैं।


​घायल नुरुद्दीन का बयान


​अस्पताल में उपचार के दौरान घायल नुरुद्दीन शेख ने बताया कि विवाद घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर शुरू हुआ था। नुरुद्दीन के अनुसार, “फरमान अब्बासी, अरफान, अरवेश, अरमान और अंसार ने अचानक घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते उन लोगों ने चाकू निकाल लिए और हमला कर दिया।”
​नुरुद्दीन ने आगे बताया कि जब उज्जैन से आई उनकी बहन बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!