रतलाम: दो बत्ती क्षेत्र स्थित ‘आदर्श ज्यूस सेंटर’ पर खाद्य विभाग का छापा, एक्सपायरी क्रीम और गंदगी मिलने से हड़कंप


​रतलाम: शहर के पॉश इलाके दो बत्ती में स्थित ‘आदर्श ज्यूस सेंटर’ पर खाद्य विभाग ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाही की है। विभाग की टीम को जांच के दौरान प्रतिष्ठान में भारी अनियमितताएं मिली हैं।


​क्या मिला निरीक्षण में?


खाद्य विभाग की टीम ने जब दुकान की तलाशी ली, तो वहां ‘अमूल फ्रेश क्रीम’ के दो पैकेट एक्सपायरी डेट के पाए गए, जो ग्राहकों के स्वास्थ्य के लिए सीधा खतरा हैं। इसके साथ ही, मौके पर काफी गंदगी भी पाई गई है, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का सीधा उल्लंघन है।


​कार्यवाही जारी


विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही पंचनामा तैयार किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की इस सख्त कार्यवाही से शहर के अन्य खाद्य विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!