पहली ही बारिश में थमी रफ्तार: रतलाम का मुख्य मार्ग ईश्वर नगर अंडरब्रिज जलमग्न, कई इलाकों का संपर्क टूटा


​रतलाम। मानसून की पहली ही जोरदार बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की हकीकत सामने ला दी है। ईश्वर नगर रेलवे अंडरब्रिज (RUB) में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रशासनिक दावों पर उठे सवाल


​मानसून से पहले नगर निगम और रेलवे प्रशासन द्वारा अंडरब्रिज में पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने और हाई-पावर पंप लगाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। लेकिन पहली ही बारिश में यह अंडरब्रिज टापू में तब्दील हो गया।


यह मार्ग जैन स्कूल, श्री गोपाल गौशाला, बाजना बस स्टैंड, शहर, लकड़पीठा, चांदनी चौक, घासबाजार और ईश्वर नगर को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। पानी भरने से इन सभी इलाकों की ओर जाने वाले राहगीरों को अब लंबे रास्तों से चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!