CCTNS रैंकिंग में रतलाम पुलिस का जलवा: ‘A’ श्रेणी के जिलों में प्रदेश में मिला पहला स्थान


​
तकनीकी सेवाओं के बेहतर उपयोग और बेहतरीन टीम वर्क के दम पर रतलाम पुलिस ने प्रदेश में एक बार फिर बड़ा मुकाम हासिल किया है। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), भोपाल द्वारा जारी मई 2026 की मासिक सीसीटीएनएस (CCTNS) रैंकिंग में रतलाम जिले ने ‘A’ श्रेणी के जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले मार्च में भी जिला पहले और अप्रैल में दूसरे स्थान पर रहा था।


​पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विवेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार डिजिटल तकनीकी का प्रभावी उपयोग कर रही है।


​क्यों मिला पहला स्थान?


​पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन: जिले के सभी थानों में FIR दर्ज करने से लेकर विवेचना और चालान पेश करने तक का काम पूरी तरह ऑनलाइन हो रहा है।


​अपराधियों पर कड़ा शिकंजा: ICJS और CCTNS के जरिए फरार अपराधियों और स्थाई वारंटियों को पकड़ने में तेजी आई है।
​स्मार्ट पुलिसिंग टूल्स: ई-साक्ष्य ऐप से घटनास्थल की वीडियोग्राफी, ई-प्रॉसिक्यूशन से विधिक राय, ई-एफएसएल से फोरेंसिक रिपोर्ट और टैबलेट के जरिए ई-विवेचना को मजबूत किया गया है।


​समय की बचत: ऑनलाइन ई-समंस, वारंट, MLC और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने से कागजी कार्रवाई में लगने वाला समय काफी कम हुआ है।


​बैकबोन बनी जिला मुख्यालय की CCTNS टीम


इस बड़ी सफलता के पीछे जिला मुख्यालय पर तैनात CCTNS टीम की चौबीसों घंटे की मेहनत है। टीम के सदस्य प्रधान आरक्षक बलराम पाटीदार, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह बिष्ट, लोमेश शर्मा, और प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) सपना भाटिया व सीमा लगातार थानों से समन्वय बनाकर तकनीकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं और स्टाफ को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!