रतलाम में कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’, पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज

​रतलाम। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत आज रतलाम के जिला बाल चिकित्सालय (चिल्ड्रन हॉस्पिटल) में कलेक्टर मीसा सिंह ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा।

​कलेक्टर मीसा सिंह ने उपस्थित आमजन और पालकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के कोई भी बच्चे पोलियो की खुराक से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए हर बच्चे को समय पर यह सुरक्षा चक्र मिलना बेहद जरूरी है।

​चिल्ड्रन हॉस्पिटल में विशेष मुस्तैदी

अभियान के पहले दिन आज सुबह से ही जिला बाल चिकित्सालय में दवा पिलाने के लिए पालकों की भारी भीड़ देखी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में विशेष बूथ बनाए गए हैं, जहां तैनात टीमें मुस्तैदी से बच्चों को दवा पिलाने का कार्य कर रही हैं।

​घर-घर जाकर भी दी जाएगी दस्तक

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जो बच्चे आज किसी कारणवश बूथ पर दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाएंगी। विभाग ने शहरवासियों से इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का आग्रह किया है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!