रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹15 लाख की थार से 200 किलो डोडाचूरा जब्त, कुल ₹25 लाख का मशरूका बरामद


​रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बिना नंबर की लग्जरी महिंद्रा थार से 200 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन की कुल कीमत करीब ₹25 लाख आंकी गई है।


​चेकिंग देख खेतों की तरफ भागा तस्कर


​जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को जावरा पुलिस टीम महू-नीमच हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की बिना नंबर की थार आती दिखी। पुलिस को देख चालक गाड़ी को रतलाम की ओर तेजी से भगाने लगा। पुलिस टीम ने जब पीछा किया तो तस्कर बरगढ़ फंटे के पास गाड़ी छोड़कर अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गया।


​गाड़ी से मिले 10 बोरे डोडाचूरा


​जब पुलिस ने लावारिस थार की तलाशी ली, तो उसकी पिछली सीट गायब थी और वहां काले रंग के 10 प्लास्टिक के बोरे रखे हुए थे। हर बोरे में 20-20 किलो डोडाचूरा भरा था। पुलिस ने ₹10 लाख कीमत का कुल 200 किलो डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल ₹15 लाख की थार को विधिवत जब्त कर लिया है।


​कार्रवाई और जांच: थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, साथ ही यह डोडाचूरा कहाँ से लाया गया था और कहाँ सप्लाई होना था, इसकी जांच जारी है।


​सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में जावरा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उपनिरीक्षक कन्हैया अवास्या, कुलदीप डाबी सहित उनकी पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!