रतलाम फोरलेन पर भीषण हादसा: बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह और उनके ससुर की मौत, 5 घायल


​रतलाम। इंदौर-रतलाम फोरलेन पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से लौट रहे रतलाम बाल चिकित्सालय के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सिंह की कार धराड़ हाईवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर और एक छोटी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।


​हादसे में डॉ. मनीष सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके 80 वर्षीय ससुर शिवनारायण ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
​नींद की झपकी बनी हादसे की वजह


​शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, हादसा रात करीब 3:30 बजे टोल नाके के पास हुआ। माना जा रहा है कि कार चला रहे डॉ. सिंह के साढ़ू अजय को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन से नियंत्रण खो गया। हालांकि, सीट बेल्ट बंधा होने के कारण चालक अजय सुरक्षित हैं।


​कार में सवार थे 8 लोग, 5 घायल


​इस दर्दनाक हादसे में डॉ. मनीष सिंह के 7 वर्षीय बेटे राइवा, पुत्री सवया, पत्नी गौमती (39), साली लवली और अनुज सहित कुल 5 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस और टोल नाके की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!