​”राठौर सर का ट्रांसफर रद्द करो…” हाथों में तिरंगा और तख्तियां लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे रूपनगर के स्कूली बच्चे और ग्रामीण


​रतलाम। शासकीय स्कूलों में अक्सर शिक्षकों की लापरवाही की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर आज इसके ठीक विपरीत एक अनोखा नजारा देखने को मिला। रूपनगर के शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक राठौर सर के तबादले की खबर से नाराज होकर पूरे गाँव के लोग और स्कूली बच्चे कलेक्टर कार्यालय पहुँच गए।


​बच्चों ने लगाई गुहार: “कलेक्टर मैडम दया करो…”


​कलेक्टर कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पहुंचे थे। बच्चों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर लिखा था— “कलेक्टर मैडम दया करो, राठौर सर का ट्रांसफर रूपनगर में फिर से करो” और “तवादला निरस्त करो”। ग्रामीणों का कहना है कि राठौर सर बच्चों को बहुत अच्छे से पढ़ाते हैं और उनके ट्रांसफर से स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा।


​प्रशासन से मिला 7 दिन का आश्वासन


​प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और बच्चों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टोरेट के प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात को गंभीरता से सुना और मामले की समीक्षा करने के लिए सात दिन का समय मांगा है। अधिकारियों से मिले सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्रामीण और बच्चे शांत हुए।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!