
बड़नगर (नितिन पंड्या)। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरसोदखुर्द में ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। यहाँ विधायक श्री जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या के मुख्य आतिथ्य में ₹2 करोड़ 40 लाख से अधिक की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ।
विकास योजनाओं के तहत गाँव में सामुदायिक टीनशेड, पेयजल टंकी, आंगनवाड़ी भवन, सीसी रोड और नाली निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यों की सौगात दी गई है।
विकास की रफ्तार अब रुकने वाली नहीं: विधायक पण्ड्या
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जितेन्द्र सिंह पण्ड्या ने कहा:
”प्रदेश सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा संकल्प क्षेत्र का समग्र विकास और जनकल्याण है। यह विकास यात्रा ग्रामीणों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगी ताकि बड़नगर विधानसभा क्षेत्र विकास के मानचित्र पर सबसे आगे चमके।”
विधायक ने इन बड़ी सौगातों के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
वरिष्ठ जन और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में कबीर आश्रम के महंत श्री तुलसीदासजी महाराज, जिला व जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि (अंतरसिंह देवड़ा, उमरावसिंह राठौर, अजबसिंह देवड़ा, रामप्रसाद पण्ड्या), मंडल अध्यक्ष मुकेश व्यास, महेश हारोड़, सरपंच लक्ष्मीनारायण भगत चौहान, उपसरपंच लाखनसिंह दरबार सहित क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी, पंचगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
