बड़नगर में कलेक्टर रोशन सिंह की जन चौपाल: लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार, थमाए नोटिस


​
रिपोर्ट: नितिन पंड्या
​बड़नगर। उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने बड़नगर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जन चौपाल लगाई और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कार्य संतोषजनक न मिलने पर कुछ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
​कलेक्टर रोशन सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन इस वर्ष को ‘जन कल्याण वर्ष’ के रूप में मना रहा है। इसके तहत कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए उन्होंने पशुपालन जैसी योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।


​स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर:


कलेक्टर ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करने की हिदायत दी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव होना चाहिए और किसी भी गर्भवती महिला का प्रसव घर पर नहीं होना चाहिए।
​चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं, जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर की इस सख्ती से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!