
रतलाम। पुलिस वेलफेयर पहल के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित सामुदायिक भवन में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों, पुलिस परिवारों की महिलाओं एवं युवतियों को सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन यदि इसके लक्षणों की पहचान सही समय पर कर ली जाए, तो यह पूरी तरह से इलाज योग्य है।
