आलोट में अवैध उत्खनन माफिया के हौसले बुलंद: कार्रवाई करने पहुंचे पटवारी अजय चौहान पर ट्रैक्टर चढ़ाया, हाथ फ्रैक्चर


​आलोट/रतलाम
आलोट तहसील के अंतर्गत आने वाले बरखेड़ा थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे पटवारी अजय चौहान पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। जेसीबी से अवैध खुदाई की सूचना पर जब पटवारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की, तो आरोपियों ने उन पर ट्रैक्टर से सीधी टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पटवारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।


​दबंगों ने शासकीय दस्तावेज भी फाड़े


​घटना के दौरान आरोपियों की दबंगई इस कदर हावी रही कि उन्होंने पटवारी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि बैग से शासकीय पंचनामा निकालकर फाड़ दिया और उनके कपड़े तक फाड़ डाले। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


​सिविल अस्पताल से रतलाम रेफर, आयुष्मान अस्पताल में भर्ती


​हादसे के बाद लहूलुहान अवस्था में पटवारी अजय चौहान को तुरंत आलोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रतलाम रेफर कर दिया गया। फिलहाल वे रतलाम के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती हैं, जहाँ उनका इलाज जारी है।


​पटवारी संघ में आक्रोश, पुलिस-प्रशासन अलर्ट


​घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष रावत जी सहित अन्य पटवारी बंधु तुरंत अस्पताल पहुँचे और साथी का हाल-चाल जाना। वहीं प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ गया है। तहसीलदार वंदना किराड़े ने अस्पताल पहुंचकर पटवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घटना को लेकर बरखेड़ा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!