“तेरी नौकरी खा जाऊंगा…” PM आवास खाली कराने पहुंचे कमिश्नर से भिड़े पूर्व महापौर पारस सकलेचा, पुलिस ने हिरासत में लिया

रतलाम
​डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की मल्टी से 208 परिवारों को बाहर निकालने की कार्रवाई के दौरान हुआ भारी हंगामा। कांग्रेस नेता पारस सकलेचा और निगमायुक्त के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो आया सामने।



रतलाम के डोसीगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) की मल्टी में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ अवैध रूप से रह रहे परिवारों को बाहर निकालने और फ्लैट खाली कराने पहुंची। इस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे पूर्व महापौर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पारस सकलेचा (दादा) की नगर निगम आयुक्त अनिल भाना के साथ तीखी बहस हो गई।


​झड़प के दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि पूर्व महापौर सकलेचा ने निगमायुक्त को सीधे चेतावनी देते हुए कहा, “तेरी नौकरी खा जाऊंगा।”
​208 परिवारों को बेदखल करने पर भड़का आक्रोश


​जानकारी के अनुसार, डोसीगांव स्थित पीएम आवास मल्टी के 208 फ्लैट्स को खाली कराने के लिए नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ पहुंची थी। प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से रहवासियों में भारी हड़कंप मच गया और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया।


​घटना की सूचना मिलते ही पूर्व महापौर पारस सकलेचा रहवासियों के समर्थन में मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए निगमायुक्त अनिल भाना से सवाल किए। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते काफी उग्र हो गई।


​कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जब पारस सकलेचा ने निगम की टीम को रोकने का प्रयास किया


​कार्रवाई के दौरान कई परिवारों का सामान सड़कों और बाहर परिसर में बिखरा नजर आया। रहवासियों का आरोप है कि उन्हें बिना उचित समय और वैकल्पिक व्यवस्था के बेघर किया जा रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार ही खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है।
​घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर उच्च अधिकारियों की लगातार नजर बनी हुई है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!