माणकचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 ग्राम MDMA के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त


​रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माणकचौक थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम अवैध MDMA ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


​पुलिस के अनुसार, काजीपुरा निवासी आरोपी शाहीद उर्फ कालिया (26) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹90,000 बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई HF डीलक्स बाइक (MP43 ZH 6633) और एक नथिंग (Nothing) कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जब्त कुल मशरूके की कीमत ₹1.40 लाख है।


​मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स के नेटवर्क और सप्लायरों का पता लगाने में जुटी है।


​कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, उप निरीक्षक शांतिलाल चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोरचन्द परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, राजेश मईडा सहित पूरी माणकचौक टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!