कालिका माता मंदिर परिसर स्थित महालक्ष्मी नारायण मंदिर में सावन सोमवार और नागपंचमी पर हुआ ‘सहस्रधारा अभिषेक’, उमड़ी भक्तों की भीड़


​रतलाम। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के पावन पर्व पर शहर के कालिका माता मंदिर परिसर स्थित प्राचीन श्री महालक्ष्मी नारायण मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में स्थापित भगवान ‘हरिहर महादेव’ का भव्य एवं विशेष ‘सहस्रधारा अभिषेक’ संपन्न कराया गया।
​सोमवार दोपहर 3:00 बजे से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया।


​भक्तिभाव से किया गया सहस्रधारा अभिषेक


मंदिर के पुजारी असीम व्यास एवं दीपक व्यास के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का सहस्रधारा जल एवं दूध से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर कलश व पात्रों से धारा प्रवाहित कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।


​आकर्षक श्रृंगार और महाआरती


अभिषेक पश्चात बाबा हरिहर महादेव का ताजे पुष्पों, गुलाब की पंखुड़ियों एवं गेंदे की मालाओं से आकर्षक श्रृंगार किया गया। शिवलिंग पर बेलपत्र, फल एवं नैवेद्य अर्पित कर विशेष महाआरती की गई। नागपंचमी और सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग होने के कारण मंदिर परिसर पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।


​कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!