बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस: कस्तूरबा चौराहे पर फूंका भाजपा सरकार की महंगाई का पुतला, जमकर की नारेबाजी


​रतलाम। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दाम, गिरते रुपये, बढ़ती बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक 01 एवं कांग्रेस सेवा दल द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्तूरबा चौराहा स्थित राम मंदिर के पास केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए “महंगाई का पुतला” दहन किया।


​प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली। हाथों में कांग्रेस का तिरंगा झंडा, सरकार विरोधी तख्तियां और बड़ा बैनर लेकर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। बैनर और तख्तियों के जरिए रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल और

शक्कर के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर तीखे हमले किए गए।


​कस्तूरबा चौराहे पर पुतला दहन के दौरान माहौल पूरी तरह विरोधमय हो गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता का जीना दूभर हो गया है। एक तरफ जहां बेरोजगारी चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।


​इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, सेवा दल और अग्रिम संगठनों के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया और जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया, तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!