अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा: शिवनगर, शिवगढ़ और रावटी में दबिश, 4 मामले दर्ज


​रतलाम। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग की टीमों ने शहर सहित ग्रामीण इलाकों में एक साथ दबिश देकर अवैध शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया है।


​जिला आबकारी अधिकारी (DEO) विकास मंडलोई ने बताया कि अवैध मदिरा की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम शहर के शिवनगर, शिवगढ़ और ग्रामीण अंचल रावटी क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश दी गई।


​छापेमारी में मिली बड़ी सफलता


तलाशी अभियान के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त की, जिसमें:
​65 पाव देशी प्लेन मदिरा
​12 केन माउंट बीयर
​11 केन बोल्ट बीयर
​20 पाव बैगपाइपर व्हिस्की
​जब्त की गई पूरी मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 11 हजार 580 रुपये आंका गया है


​आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज


मामले में पुलिस व आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) ‘क’ के तहत कुल 04 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।
​विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!