
रतलाम। आगामी गणेशोत्सव पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में विनायक ग्रुप जवाहर नगर द्वारा आयोजित किए जा रहे गणेशोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए समिति के सदस्यों ने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की।
समिति सदस्यों ने मंत्री काश्यप को गणेशोत्सव आयोजन में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंत्री काश्यप ने ग्रुप के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह रहे उपस्थित:
निमंत्रण सौंपने के दौरान विनायक ग्रुप जवाहर नगर के राहुल रांका, जयेश जाजोरिया, लोकेश जायसवाल, राजकुमार भाटी, विकास शर्मा, समित धवन, हिमांशु पंवार, तेजस गुर्जर, हर्ष जाजोरिया, तुषार राठौर, गुडविन सोलंकी, राज और जीतू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
