न्यू टाइटन फ्रेंड्स क्लब 30वें वर्ष भी धूमधाम से मनाएगा नवरात्रि उत्सव, कार्यकारिणी का गठन


​रतलाम। न्यू टाइटन फ्रेंड्स क्लब, तोपखाना गौशाला रोड की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री रघुनाथ जी मंदिर पर क्लब के संयोजक राकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब द्वारा इस वर्ष भी 30वें वर्ष में नवरात्रि उत्सव बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।


​नई कार्यकारिणी व सलाहकार समिति घोषित


​बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें:
​अध्यक्ष: यश गोयल
​उपाध्यक्ष: कृष्णा टाक
​सचिव: अमन राठौर
​सहसचिव: प्रतीक शर्मा
​संगठन मंत्री: प्रशांत संचेती
​कोषाध्यक्ष: तन्मय जाधव
​सह कोषाध्यक्ष: सिद्धार्थ यादव
​इसके साथ ही कार्यकारिणी में मुकेश सेन को भी शामिल किया गया।
​सलाहकार समिति:


सलाहकार समिति में गोपाल यादव, रामेश्वर राठौड़, आशीष गोयल, मनोज टाक, मुकेश यादव, राजेश राठौर, रिंकू उपाध्याय, संदीप शर्मा, कमल सिंह सोलंकी, रामेश्वर यादव, प्रहलाद यादव, जगदीश यादव और हिमांशु शर्मा को स्थान दिया गया है।


​इसके अतिरिक्त 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें अंशुल राठौर, सौरभ प्रजापति, कृष गोयल, सूर्यांश सोनी, भारत यादव, पीयूष सोनी सहित अन्य साथी शामिल हैं।


​10 अक्टूबर को होगा भव्य ‘दुर्गा आगमन’ व ‘पुरुष चांटिये’ का आयोजन


​क्लब संयोजक राकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर 2026 (शनिवार, अमावस्या) को क्लब द्वारा भव्य ‘दुर्गा आगमन’ एवं विशाल गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। उज्जैन से पधार रहे विख्यात पंडितों द्वारा माँ दुर्गा की महाआरती उतारकर गंगा आरती संपन्न कराई जाएगी।


​आरती के पश्चात रात्रि 09 बजे से तोपखाना चौराहा पर शहनाई की गूँज और ढोल की थाप पर 1 दिवसीय भव्य “पुरुष चांटिये” का आयोजन किया जाएगा।


​
​तीन दिवसीय प्रसादी भंडारे का आयोजन


​नवरात्रि उत्सव के दौरान क्लब द्वारा तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। क्लब संयोजक राकेश शर्मा एवं पूरी कार्यकारिणी ने नगर की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!