
रतलाम गरबा और नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और अनुशासित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रतलाम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी सिलसिले में दो बत्ती स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर एडीएम (अपर जिला मजिस्ट्रेट) की अध्यक्षता में शहर के सभी गरबा पंडाल आयोजकों की एक महत्वपूर्ण शांति समिति और समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल और शहर भर के प्रमुख गरबा उत्सव समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एडीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
एडीएम ने बैठक में आए सभी आयोजकों से अपील की कि वे प्रशासनिक निर्देशों का पूर्णतः पालन करें और त्योहार को भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में ड्रोन और पेट्रोलिंग टीम के जरिए भी लगातार निगरानी रखी जाएगी।
