
न्यूज़ पोर्टल डेस्क: श्रीपंचान अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत गुरुवार शाम 8 बजे पारिवारिक थीम पर आधारित भव्य डांस प्रतियोगिता संपन्न हुई। श्री पंचान एकता वूमेंस क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में तीन ग्रुपों के 25 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रिश्तों का सुंदर संगम
क्लब अध्यक्षा अनिता चौधरी एवं रिंकू अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता की थीम ‘पारिवारिक रिश्ते’ (माता, पिता, भाई, बहन, दादा, दादी) पर आधारित थी। बच्चों और समाजजनों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
नृत्य नाटिका ने दिया सामाजिक संदेश
कार्यक्रम संयोजक कविता गर्ग एवं नेहा अग्रवाल के अनुसार, क्लब द्वारा एक विशेष नृत्य नाटिका पेश की गई। इसमें माता-पिता के बच्चों के प्रति समर्पण और बड़े होने पर बच्चों के उनके प्रति कर्तव्यों का मार्मिक चित्रण किया गया।
विजेता हुए सम्मानित
विजेताओं को समाज प्रमुख श्री शांतिलाल जी चौधरी, महेश अग्रवाल, महेश गोयल और ओम अग्रवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मेघा अग्रवाल एवं आभार प्रदर्शन निकिता अग्रवाल ने किया।
आज होंगे ये आयोजन
समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल और महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सुभद्रा अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार (9 अक्टूबर) को फूलों की रंगोली, फैंसी ड्रेस, ‘रिश्तों की केमिस्ट्री’ और राजस्थानी युगल डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने सभी समाजजनों से समय पर पहुँचने का आग्रह किया है।
