
रतलाम | 19 अक्टूबर 2026
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के समापन और महानवमी के अवसर पर रतलाम के कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सपत्नीक शहर के प्रसिद्ध कालका माता मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में आयोजित विशेष हवन एवं पूजन कार्यक्रम में पूर्ण श्रद्धा के साथ सहभागिता की।
नवमी के अनुष्ठान के तहत कलेक्टर श्री कटेसरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुति दी और अनुष्ठान की पूर्णाहुति संपन्न की। इसके पश्चात उन्होंने माता कालिका की विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ से जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
