रतलाम: करमदी गांव के हादसे से सबक, सुरजमल जैन तालाब पर नवरात्रि विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त; एएसपी और थाना प्रभारी रहे मुस्तैद


​ गणेश विसर्जन के दौरान हुए हादसों से सबक लेते हुए, नवरात्रि के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में सुरजमल जैन तालाब करमदी पर सुबह से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।


​सुबह से ही माता की मूर्तियों का विसर्जन के लिए पहुंचना शुरू हो गया था, जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। अप्रिय घटनाओं को रोकने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और थाना प्रभारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने लगातार स्थिति का जायजा लिया और वहां मौजूद कार्यकर्ताओं व समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विसर्जन का यह पूरा कार्यक्रम सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।


​प्रशासन की इस सक्रियता और सतर्कता से विसर्जन स्थल पर पूरी तरह से अनुशासन और सुरक्षा का माहौल देखने को मिला।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!