शरद पूर्णिमा पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की सेवा


​रतलाम
शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। पर्व के उल्लास के बीच जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए गए, जिससे मरीजों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।


​इस सेवा कार्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. किरण वाडिवा एवं डॉ. सत्येंद्र राजावत की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री ऋषभ दुबे ने अपने सहयोगियों के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए।


​इस अवसर पर जिला चिकित्सालय की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने भाजयुमो जिला मंत्री ऋषभ दुबे द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनकी खुलकर प्रशंसा की।


​इस दौरान जिला मंत्री ऋषभ दुबे के साथ भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के श्रीकांत डोसी, विवेक पालीवाल, अजय गोमे, देवेंद्र गुर्जर और दशरथ पाटीदार सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!