श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर में 13 सितंबर को होगी श्री बजरंगबली महाराज की पुनर्प्राण प्रतिष्ठा, हिंदू समाज से एकत्र होने का आह्वान


​रतलाम। शहर के अशोकनगर स्थित पावन श्री गंगा जरिया महादेव मंदिर परिसर में आगामी 13 सितंबर (रविवार) को श्री बजरंगबली महाराज की प्रतिमा की पुनः प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सनातन धर्मावलंबियों और हिंदू समाज में विशेष उत्साह एवं आस्था का माहौल है।


​ कुछ समय पूर्व मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाया गया था। इस घटना से सनातन समाज की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई थीं। अब उसी स्थान पर पूर्ण विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ श्री बजरंगबली महाराज की प्रतिमा की पुनर्प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है।


​कार्यक्रम की समय-सारणी:


​दिनांक: 13 सितंबर 2026, रविवार
​प्रातः 11:00 बजे: श्री बजरंगबली महाराज की प्राण प्रतिष्ठा समारोह
​दोपहर 01:00 बजे: महाआरती एवं प्रसाद वितरण


​श्रद्धा और एकता का संदेश


​आयोजकों एवं ‘रतलाम हिंदू संवाद’ की ओर से समस्त श्रद्धालुओं तथा धर्मप्रेमी जनता से अपील की गई है कि वे इस अवसर पर शांतिपूर्ण, अनुशासित और संगठित होकर बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित हों। संदेश दिया गया है कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन आस्था, एकता और अपने धार्मिक स्थलों की मर्यादा रक्षा के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!