खरसोद कलां हत्याकांड: शराब के विवाद में हत्या करने वाले 4 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार


​बड़नगर (नितिन पंड्या): थाना भाटपचलाना पुलिस ने ग्राम खरसोद कलां में हुई हत्या के मामले को महज़ कुछ घंटों में सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


​पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशानुसार, एएसपी करणदीप सिंह और एसडीओपी खाचरौद आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में भाटपचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी की टीम ने यह त्वरित कार्रवाई की।


​क्या था मामला?


गाँव के चौकीदार ललित राठौड़ ने पुलिस को कलाली के पास शव मिलने की सूचना दी थी। जांच, पीएम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि 5 अगस्त की रात करीब 10 बजे मृतक अखिलेश (32), पिता करणसिंह चौहान (निवासी खेड़ानारायण), शराब लेकर निकल रहा था। उसी दौरान टकराने की बात को लेकर भंवरसिंह और प्रकाश से उसका विवाद हो गया।


​इसके बाद भंवरसिंह और प्रकाश ने अपने साथी कमल और भरत को बुलाकर अखिलेश के साथ लाठी-डंडों व बेल्ट से मारपीट की और उसकी हत्या कर शव को पास के कुएं में फेंक दिया।


​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी


भाटपचलाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 337/2026, धारा 103(1), 296(आ), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की और चारों फरार आरोपियों को धर दबोचा।


​गिरफ्तार आरोपी:


​भंवरसिंह पिता दशरथ सिंह राजपूत
​प्रकाश पिता जगदीश चंद्रवंशी
​कमल पिता जगदीश चंद्रवंशी
​भरत पिता लक्ष्मण चंद्रवंशी (सभी निवासी ग्राम खरसोद कलां)

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!