थाना ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार का इनामी एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार


​ताल (रतलाम)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


​पुलिस के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भारतसिंह निवासी आंबा के कब्जे से एमडी और डोडाचूरा जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी भारतसिंह ने बताया था कि यह मादक पदार्थ अनुराज सिंह निवासी ढोढर को सप्लाई किया जाना था। घटना के बाद से ही आरोपी अनुराज सिंह लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
​22 जुलाई 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अनुराज सिंह पिता भगवानसिंह (उम्र 25 साल, निवासी ग्राम ढोढर, थाना बड़ोद, जिला आगर) को गिरफ्तार कर लिया।


​इनकी रही सराहनीय भूमिका:


कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी, सहायक उप-निरीक्षक पंकज भम्भोरिया, आरक्षक अंकित काला, सावरिया पाटीदार, राहुल पाटीदार और मनीष शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!