
रतलाम। अवैध गतिविधियों और सट्टे-जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माणकचौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक मकान में दबिश देकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, राकेश पंद्रो व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (निरीक्षक) विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जब्ती और आरोपी
जब्त सामान: 52 ताश के पत्ते और ₹4,480 नगद।
कार्रवाई: मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज।
गिरफ्तार आरोपी:
इकलाख उर्फ गोलू (27), हाट रोड
जाहिद (21), न्यू आजाद नगर
फैजान (26), नूरी नगर
फहिम (25), शहर सराय
साहिल (24), शहर सराय
समीर (25), वेद व्यास कालोनी
अयान (23), शहर सराय
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, उनि. शांतिलाल चौहान, प्र.आर. राजसिंह, आर. अशरफ खान, मनोहरसिंह, अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, कुलदीप जाट एवं संदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
