
रतलाम। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और छात्राओं की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
ABVP ने एम.कॉम. और एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर की 20 से 30 छात्राओं को एक ही विषय में ATKT दिए जाने पर सवाल उठाते हुए उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसके अलावा लंबे समय से बंद न्यू रोड प्रवेश द्वार को तुरंत खोलने, बंद पड़ी सेनेटरी पैड मशीन को चालू करने, परिसर में सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति, नियमित साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और अतिरिक्त CCTV कैमरे लगाने की मांग रखी गई है।
नगर मंत्री केशव गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिवस के भीतर समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।
