बड़नगर: सांसद और विधायक के नेतृत्व में भाजपा का ‘प्रबुद्धजन संग जनसंवाद’ अभियान शुरू, ₹16 लाख के पीएम श्री स्कूल का लोकार्पण

​बड़नगर (नितिन पंड्या)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इंगोरिया मंडल द्वारा ‘प्रबुद्धजन संवाद एवं सम्पर्क अभियान’ की शुरुआत की गई। यह अभियान बड़नगर विधायक माननीय श्री जितेन्द्र उदयसिंह पण्ड्या और सांसद माननीय श्री अनिलजी फिरोजिया के नेतृत्व में ग्राम पंचायत खड़ोतिया से प्रारम्भ हुआ।

​पर्यावरण संरक्षण और आत्मीय संवाद

​अभियान के दौरान ग्राम इंगोरिया के श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में अतिथियों ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों से क्षेत्र के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं पर आत्मीय चर्चा की गई।

​₹16 लाख के स्कूल का लोकार्पण

​इस दौरान ग्राम चिकली में ₹16 लाख की लागत से बने पी.एम. श्री विद्यालय का लोकार्पण भी सांसद और विधायक द्वारा किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने खड़ोतिया, छानखेड़ी, चिकली, इंगोरिया और सरसाना आदि गांवों का दौरा कर जनता से सीधा संपर्क साधा।

​यह रहे उपस्थित:

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतरसिंह देवड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उमरावसिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष गोपाल आंजना, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पण्ड्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष इन्द्रपाल पण्ड्या, भोमसिंह पंवार सहित विभिन्न ग्रामों के सरपंच प्रतिनिधि, सचिव, सहायक सचिव, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!