जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट नहीं, प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों को चेताया; जानें स्टॉक की पूरी सच्चाई

रतलाम | पिछले कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही भ्रामक खबरों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त बैकअप मौजूद है
आंकड़ों की जुबानी, स्टॉक की कहानी:
प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जिले की वर्तमान स्थिति इस प्रकार है:
कुल पेट्रोल पंप: 184 (सभी क्रियाशील)
उपलब्ध पेट्रोल: 13,26,000 लीटर
उपलब्ध डीजल: 16,16,000 लीटर
प्रशासन की अपील:
श्री आनंद गोले ने आम नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) न करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली असत्यापित खबरों पर विश्वास न करें। आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह से सुचारू है।
