रतलाम में पहली बार महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव: देश-विदेश के प्रख्यात संतों का होगा भव्य समागम


​रतलाम। धार्मिक नगरी रतलाम में पहली बार श्री पंचायती श्री निरंजन अखाड़ा के द्वारा भव्य ‘महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक कार्यक्रम’ आयोजित होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक प्रसंग में ग्राम आडवाणीया के महंत श्री श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज का महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक होगा. इस आध्यात्मिक महोत्सव में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पूज्य संत और विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर रतलाम शहर में पधार रहे हैं.


​यह आयोजन 13 अखाड़े के अध्यक्ष श्री श्री 1008 स्वामी रवींद्र पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न होगा. कार्यक्रम में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, आचार्य बालकनंद गिरि जी महाराज, चार धाम पीठाधीश्वर शांति स्वरूपानन्द गिरी जी महाराज (उज्जैन) और वेदांत आचार्य स्वामी चितप्रकाशानन्द गिरी जी महाराज (वृन्दावन) का पावन सानिध्य प्राप्त होगा. इसके साथ ही स्वामी वैराग्यानंद गिरि जी महाराज, देवस्वरूपानन्द गिरी जी महाराज सहित देश के कई अन्य उच्च कोटि के संत भी शामिल होंगे.


​17 जून (बुधवार) को कार्यक्रम की रूपरेखा:


​सुबह 09:30 बजे: राम मंदिर से संतों की भव्य एवं दिव्य पेशवाई (चल समारोह) निकाली जाएगी.
​दोपहर 11:30 बजे: श्रीजी पैलेस में मुख्य पट्टाभिषेक कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न होगा.


​यह भव्य आयोजन शिवोदय शिव शक्ति साधना सेवा संस्था के तत्वावधान में हो रहा है. संस्था के महामंत्री काजल गुरु जागीरदार, सचिव महर्षि संजयशिवशंकर दवे और समरथ पाटीदार ने संपूर्ण धर्मप्रेमी जनता को इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने और संत दर्शन का लाभ उठाने के लिए भावभीना आमंत्रण दिया है. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार एवं उपाध्यक्ष मयंक सिंह मकवाना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!