​भाटपचलाना में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण, नगरवासियों ने किया अतिथियों का भव्य स्वागत

रिपोर्ट- नितिन पंड्या

​बड़नगर। भाटपचलाना नगर के सोमेश्वर महादेव सोनामा घाट और नवनिर्मित शांतिवन मुक्तिधाम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के इस कार्य को लेकर नगरवासियों और विभिन्न समाजों में भारी उत्साह देखने को मिला।


​कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा, मंडल अध्यक्ष विजयराज सिंह राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदेव सिंह राठौर, सरपंच संघ अध्यक्ष मनोहर गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि सनी बना, और मलोडा सरपंच पूरण सिंह बतौर अतिथि उपस्थित रहे।


​मुख्य चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केवट मोहल्ला एवं नट मोहल्ला में संबंधित समाजों द्वारा अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे नगर में उत्सव सा माहौल बन गया।


​अतिथियों ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।


​इस अवसर पर वासुदेव रावल, मनीष चौरसिया, मनोहर सिंह छोटू बना, कान्हा चावला, अंकुर जैन, हुकुमचंद चौधरी, कन्हैयालाल मोगिया, मोहन नाथ योगी, राजू योगी, वासुदेव परमार, अमित जैन, कालू चौधरी, जितेंद्र पंवार और राजेश परमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!