हाईवे पर आधी रात का हाई-वोल्टेज ड्रामा: रतलाम में पकड़ी गई 10 लाख की अवैध शराब! ‘बैटरी’ के धोखे में छुपा था चंडीगढ़ का बड़ा सिंडिकेट


रतलाम। तस्करी का ऐसा शातिर आइडिया कि देखने वाले भी सिर पकड़ लें! लेकिन रतलाम की औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के आगे तस्करों की यह ‘मेगा प्लानिंग’ फेल हो गई। थाना प्रभारी गायत्री सोनी को मिले एक सटीक इनपुट ने हाईवे पर वो हड़कंप मचाया कि चंडीगढ़ से महाराष्ट्र की तरफ दौड़ रहा एक मिस्ट्री कंटेनर पुलिस के शिकंजे में आ गया।


​जब पुलिस ने कंटेनर का दरवाजा खोला, तो सामने ‘बैटरी की बाल्टियां’ सजी हुई थीं। पहली नजर में सब नॉर्मल था, लेकिन जैसे ही पुलिस ने इन बाल्टियों को हटाया, नीचे अवैध शराब का एक ऐसा समंदर मिला जिसने पुलिस अफसरों को भी चौंका दिया।


​ रात 2 बजे तक चली ‘सर्च स्ट्राइक’


​हाईवे से जब्त कर कंटेनर को जब औद्योगिक क्षेत्र थाने लाया गया, तो वहां आधी रात को बड़ी कार्रवाई शुरू हुई। भारी-भरकम ट्रक को खाली कराने और एक-एक पेटी की गिनती करने में पुलिस टीम को रात के 2 बज गए। फाइनल काउंटिंग में कंटेनर से 400 से ज्यादा अवैध शराब की पेटियां बरामद हुईं, जिनकी मार्केट वैल्यू करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।


​सिंडिकेट के ‘असली आकाओं’ की उल्टी गिनती शुरू


​पुलिस ने मौके से गाड़ी के ड्राइवर को राउंडअप कर लिया है। थाने के बंद कमरे में आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह सिर्फ एक खेप नहीं है, बल्कि इसके पीछे चंडीगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक फैला एक बहुत बड़ा इंटर-स्टेट लिकर सिंडिकेट काम कर रहा है। पुलिस अब इस नेटवर्क की आखिरी कड़ी तक पहुंचने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, और जल्द ही कुछ बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!