स्वामित्व योजना की विसंगतियों को लेकर पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी


​रतलाम
स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 में आ रही विसंगतियों और व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ (शाखा रतलाम) ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ ने स्पष्ट मांग की है कि पटवारियों को निष्पादक (एग्जीक्यूटर) के दायित्व से तत्काल पृथक किया जाए।


​पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल रावत ने बताया कि ग्राम आबादी क्षेत्र के रहवासियों की पहचान और सत्यापन का कार्य ग्राम पंचायत (सरपंच व सचिव) के स्तर का है, इसे पटवारियों पर थोपला अनुचित है। विरोधाभासी SOP और नियमों के कारण भविष्य में पटवारियों पर विधिक व विभागीय कार्रवाई का खतरा बना रहेगा।


​संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्पष्ट आदेश जारी कर पटवारियों को इस काम से मुक्त नहीं किया गया, या किसी पटवारी पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई की गई, तो जिले के सभी पटवारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!