
रतलाम। आत्मा परियोजना के तहत आयोजित रविवारिया जैविक हाट बाजार में स्थानीय किसानों के प्राकृतिक उत्पादों को ग्राहकों का शानदार रिस्पांस मिला। इस बार बाजार में कुल 70,630 रुपये के जैविक उत्पादों की बिक्री हुई।
प्रमुख विक्रेता: धामनोद के किसान चंद्रभानु ने सर्वाधिक 31,030 रुपये के अनाज और सब्जियां बेचीं। दिलीप पाटीदार ने गेहूं, मिर्ची और हल्दी से 32,500 रुपये की कमाई की।
क्या-क्या बिका: बाजार में शहद, घी, दूध, सोना मोती व खपली गेहूं और ताजी हरी सब्जियों की भारी मांग रही।
उद्देश्य: परियोजना संचालक निर्भय सिंह नर्गेश के अनुसार, इस बाजार का उद्देश्य केमिकल मुक्त खेती को बढ़ावा देना और किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराना है।
