रतलाम: मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ ने नवागत जिला परियोजना समन्वयक और बीआरसी का किया स्वागत


​
मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ, भोपाल (जिला इकाई रतलाम) द्वारा शिक्षा विभाग के नवनियुक्त अधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने नवागत जिला परियोजना समन्वयक (DPC) श्री अखिलेश सिंह राजपूत और नवागत बीआरसी (BRC) श्रीमती सुरेखा माना का पुष्पहारों और आत्मीय भाव के साथ स्वागत-अभिनंदन किया।


​इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने नवागत अधिकारियों का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आपसी समन्वय और बेहतर कार्यप्रणाली पर चर्चा की। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ ही जिले के शैक्षणिक वातावरण पर सकारात्मक चर्चा की गई।


​उपस्थिति:


स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से दीपेश ओझा, नरेंद्र सिंह राठौर, रेखा दवे, राखी यादव, दिनेश मेहता, विशाल सिंह चावड़ा, स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा, महेश परमार, नंदकिशोर पंचोली, विनोद कुमार यादव, राज दवे, राजपाल सिंह चंद्रावत, आशीष चंसोरिया सहित संघ के कई पदाधिकारी और जिले के विभिन्न अशासकीय विद्यालयों के संचालक गण उपस्थित रहे।


​उक्त जानकारी मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के पदाधिकारी दिनेश मेहता द्वारा दी गई।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!