रतलाम: नाबालिग को गर्भवती कर दी गर्भपात की गोली, जबरन धर्मांतरण के बाद किया निकाह; अब कोर्ट चौराहे पर सरेराह हमला, कुख्यात आरोपी पर FIR


​रतलाम। शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने, जबरन मजहब बदलवाकर निकाह करने और बेरहमी से प्रताड़ित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।


​दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुख्यात आरोपी समीर मार्बल पिता सज्जाद मार्बल के खिलाफ बीएनएस (BNS), पॉक्सो (POCSO) एक्ट, दुष्कर्म, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।


​भाई से दोस्ती का फायदा उठाकर किया अगवा, गर्भवती होने पर दी गर्भपात की गोली


​दर्ज मामले के अनुसार, जनवरी 2023 में आरोपी समीर मारवाड़ी ने पीड़िता के भाई से दोस्ती का बहाना बनाकर नाबालिग से मुलाकात का जरिया ढूंढा था। इसके बाद उसने मोबाइल पर बातचीत बढ़ाकर नाबालिग को फुसलाया और अपने घर ले जाकर गलत काम (दुष्कर्म) किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब समीर को इस बात का पता चला, तो उसने पीड़िता को जबरन गर्भपात (Abortion) की गोली दिलवा दी। इसके बाद आरोपी ने चाकू और कट्टा (हथियार) दिखाकर खौफनाक धमकी दी कि “यदि किसी को भी बताया तो तेरे भाई को जान से मार दूंगा”।


​बंधक बनाकर निकाह, अब 9 महीने का बच्चा भी है


​डर के साए में जी रही पीड़िता पर आरोपी समीर लगातार मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाता रहा। आखिरकार वह पीड़िता को जबरन एक जगह ले गया और डरा-धमकाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया। इसके बाद वह उसे राम रहीम नगर स्थित अपने घर ले आया, जहाँ उसे उसके परिवार से मिलने तक नहीं दिया गया। पीड़िता के साथ लगातार प्रताड़ना जारी रही और इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जो वर्तमान में 09 महीने का है।


​बच्चे के जन्म के बाद बढ़ा अत्याचार, सरेराह कोर्ट चौराहे पर किया हमला


​बच्चे के जन्म के बाद आरोपी का अत्याचार और बढ़ गया। वह रोज मारपीट करने लगा और कहता था कि “केस वापस ले ले, तेरे जैसी मेरे पास बहुत हैं, ज्यादा बोलेगी तो जान से मारकर फेंक दूंगा”। 8 जून 2026 को आरोपी ने पीड़िता को इस कदर पीटा कि उसकी गाल और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पहुंची, तो आरोपी ने उसी शाम वहाँ पहुंचकर झगड़ा किया और पत्थरबाजी की।


​हद तो तब हो गई जब 11 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे कोर्ट चौराहे पर आरोपी समीर ने पीड़िता को सरेराह घेर लिया। उसने पीड़िता को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की, धक्का-मुक्की की और बच्चे को छीनने की धमकी दी। वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़िता की जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन कर खुलेआम धमकी दी।


​आरोपी समीर मारवाड़ी है कुख्यात अपराधी, पहले भी दर्ज हैं कई मामले
​पुलिस जांच और रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी समीर मारवाड़ी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इससे पहले एक अन्य लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला भी उसके खिलाफ सामने आ चुका है।


​पुलिस ने दर्ज की FIR, इन गंभीर धाराओं में हुआ केस


​पीड़िता अपने परिवार के साथ न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य के रूप में उसके आधार कार्ड और अंकसूची की कॉपी दर्ज की है, जिसमें उसके नाबालिग होने के पुख्ता प्रमाण हैं।
​दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0422/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्नलिखित गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया है:
​भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023: धारा 64(2)(m), 115(2), और 351(3)
​लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), 2012: धारा 5l, 5j(ii), और 6
​अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989: धारा 3(2)(va)
​मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021: धारा 3 और 5
​मामले की जांच जारी:


थाना प्रभारी अनुराग यादव (दीनदयाल नगर) ने मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए इसकी गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इस पूरे मामले की कमान उप पुलिस अधीक्षक (Dy. SP) अजय प्रकाश सरवान को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश और मामले के अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!