रतलाम: खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों विनय पंड्या और गौरव ठाकुर का भव्य स्वागत


​रतलाम। मध्य प्रदेश कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रतलाम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। खेल प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव पहलवान विनय पंड्या एवं जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर के नगर आगमन पर अलकापुरी स्थित टेम्पो स्टैंड पर युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी।


​कार्यकर्ताओं ने इस दौरान वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नई नियुक्तियों से शहर में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा।


​ये रहे उपस्थित


​इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस-1 के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर (वी.पी. सिंह), NSUI अध्यक्ष निलेश शर्मा, युवा नेता कमल पांचाल, डॉ. दिलीप शर्मा, राधेश्याम मालवीय, पंडित दिलीप शर्मा, अजय सिंह कुशवाह, छोटू पहलवान, दरबार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के युवा साथी उपस्थित रहे।


​संचालन एवं आभार


कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र प्रताप सिंह राठौर ने किया एवं उपस्थित सभी साथियों का आभार NSUI अध्यक्ष नीलेश शर्मा ने व्यक्त किया।
(जानकारी: पत्रकार पं. दिलीप शर्मा)

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!