
रतलाम। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डोसीगांव मल्टी में हुई चोरी की वारदात का महज 20 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में 4 युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान (मशरूका) बरामद कर लिया गया है।
क्या था मामला?
बीती 8 जून 2026 को डोसीगांव मल्टी स्थित एक परिसर से लिफ्ट के तांबे के वायर, केबल, शॉवर और नल चोरी हो गए थे। फरियादी सुनील देवड़ा की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 545/2026 धारा 305(ए) BNS के तहत मामला दर्ज किया था।
CCTV और तकनीकी जांच से दबोचे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
अजय खरे (23 वर्ष)
बन्टी उर्फ बन्टा (22 वर्ष)
प्रदीप चौहान (19 वर्ष)
लक्की उर्फ सोहन (18 वर्ष)
एक विधि-विरुद्ध बालक
₹15,000 का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लिफ्ट के तांबे के वायर, केबल, शॉवर और नल सहित कुल ₹15,000 मूल्य का चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया है।
सराहनीय भूमिका: इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी गायत्री सोनी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक संजय राठौर, आरक्षक इमरान खान और आरक्षक कान्हा मेघवाल की मुख्य भूमिका रही।
