रतलाम पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान: CCTNS में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर SP अमित कुमार सम्मानित


​रतलाम। रतलाम पुलिस ने तकनीकी दक्षता और डिजिटल पुलिसिंग में प्रदेशभर में बाजी मारी है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) के प्रभावी संचालन में वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम पुलिस को मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।


​भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल में आयोजित ‘इंटरऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम’ (ICJS) की राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथियों द्वारा रतलाम एसपी श्री अमित कुमार (IPS) को इस उपलब्धि के लिए सम्मान शील्ड प्रदान की गई।


​यह सम्मान रतलाम पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के डेटा का समयबद्ध संधारण, ऑनलाइन सेवाओं के प्रभावी संचालन और डिजिटल पुलिसिंग के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में डीजीपी श्री कैलाश मकवाना, न्यायमूर्ति श्री संजीव कालगांवकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


​सामूहिक प्रयास का परिणाम: SP अमित कुमार


इस बड़ी उपलब्धि पर एसपी अमित कुमार ने रतलाम पुलिस परिवार, थाना प्रभारियों और सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और अनुशासन का परिणाम है। रतलाम पुलिस भविष्य में भी आमजन को पारदर्शी और तकनीक आधारित बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!