
रतलाम। विद्यालय मैदान में आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा (CCL-17) का सफल समापन हुआ। 17वें सीजन के फाइनल मुकाबले में शिखर 11 ने मून 11 को 20 रन से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट के अंतिम दिन मुख्य अतिथि पूर्व एल्डरमेन एवं भाजपा नेता महेश अग्रवाल, मिलन राखेचा, मितेश अग्रवाल, प्रीतम भरगट, रमेश पोरवाल और आशीष राखेचा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बॉल खेलकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। क्लब अध्यक्ष व संयोजक अनिरुद्ध शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
मैच का लेखा-जोखा और अवॉर्ड्स
सेमीफाइनल: शिखर इलेवन (12 ओवर में 118 रन) ने महाकाल इलेवन (90 रन) को हराया।
फाइनल: शिखर 11 ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में मून 11 निर्धारित ओवरों में 76 रन ही बना सकी।
बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज: सुमितसिंह राठौर
बेस्ट बॉलर: मनोज पांडे
सर्वाधिक निजी स्कोर: एल्डिन लुईस (27 गेंद पर नाबाद 105 रन)
क्लब का सराहनीय सहयोग
आयोजन की व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत में क्लब सदस्य पिंकेश भट्ट, हितेश मौर्य, कुशल अरोड़ा, मून जाट, अभय अरोड़ा, आशीष सिंह चौहान, ईशान जोशी, अमरदीप सिंह गोयल, अभिषेक भट्ट, शिखर सिंह राठौर, चंदन लालवानी और अमित सिंह राठौर का विशेष योगदान रहा।
