सेवा संकल्प बाइक यात्रा: रतलाम के युवा मोर्चा जिला मंत्री ऋषभ दुबे कर रहे जिले का प्रतिनिधित्व, हनुमान पहुँचकर किया पौधरोपण


​रतलाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा वडनगर (गुजरात) से बनारस तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ निकाली जा रही है। इस विशाल बाइक यात्रा में रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला मंत्री ऋषभ दुबे कर रहे हैं।


​हनुमना पहुँचने पर खजुराहो सांसद ने किया स्वागत, लगाए पौधे
​यात्रा के हनुमान (हनुमना) पहुँचने पर खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं और यात्रा में शामिल यात्रियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सांसद विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जय सूर्या और रतलाम के युवा मोर्चा जिला मंत्री ऋषभ दुबे सहित कार्यकर्ताओं ने मिलकर 25 पौधे लगाए।


​7 अक्टूबर को होगा यात्रा का समापन


​गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यह सेवा संकल्प बाइक यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी बनारस तक पहुंचेगी। इस यात्रा का औपचारिक समापन 7 अक्टूबर को किया जाएगा।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!