सिंहस्थ-2028: रतलाम में पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर, 9वें बैच का ध्यान-योग प्रशिक्षण संपन्न


​रतलाम। सिंहस्थ-2028 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों के बीच रतलाम पुलिस अपने जवानों के तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रही है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित 6 दिवसीय ‘हार्टफुलनेस ध्यान योग’ प्रशिक्षण के 9वें बैच का समापन हो गया है। इस सत्र में 30 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
​1 जून 2026 से शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 9 बैचों में कुल 425 पुलिसकर्मी लाभांवित हो चुके हैं।


​प्रशिक्षण की मुख्य बातें:


​तनाव मुक्ति और कार्यक्षमता: पुलिसकर्मियों को दिन की शुरुआत ध्यान से करने, शाम को मानसिक शुद्धिकरण और रात में प्रार्थना के साथ सोने का अभ्यास कराया गया, जिससे कार्यक्षमता में सुधार आए।
​विशेष सत्र: व्यस्त जीवनशैली को देखते हुए बेहतर नींद के महत्व, प्रार्थना की सही विधि और सामूहिक ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।


​आगे की योजना: नियमित अभ्यास के लिए हर रविवार जिले के सभी थानों में ऑनलाइन/ऑफलाइन ध्यान सत्र आयोजित होंगे। जवानों को व्यक्तिगत सिटिंग और हैदराबाद स्थित ‘कान्हा शांतिवनम आश्रम’ में परिवार संग 3 दिन के निःशुल्क प्रवास की जानकारी भी दी गई।


​संस्था की ओर से मुख्य प्रशिक्षक कृष्णवल्लभ सोनी, लोमेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह राठौड़ और पुलिस विभाग से आरआई मोहन भर्रावत व सूबेदार अनोखीलाल परमार की टीम का इसमें विशेष योगदान रहा। रतलाम पुलिस का उद्देश्य सिंहस्थ-2028 में जवानों को मानसिक रूप से मजबूत और तनावमुक्त होकर सेवा देने के लिए तैयार करना है।

Website Design by

KAMAKSHI WEB

Contact : 9753910111

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!